NIA ने बेंगलुरु ब्लास्ट के आरोपी पर इनाम रखा: जानकारी देने वाले को 10 लाख मिलेगा; 1 मार्च को रामेश्वरम कैफे में हुआ था ब्लास्ट

  • Hindi News
  • National
  • NIA Offers Rs 10 Lakh Reward For Information About Bengaluru Cafe Bomber

बेंगलुरु5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
रामेश्वरम कैफे के पास आरोपी का CCTV फुटेज, जिसमें वह बस स्टॉप से कैफे जाता दिख रहा है। - Dainik Bhaskar

रामेश्वरम कैफे के पास आरोपी का CCTV फुटेज, जिसमें वह बस स्टॉप से कैफे जाता दिख रहा है।

नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में ब्लास्ट के आरोपी की जानकारी के बदले 10 लाख रुपए का इनाम देने की पेशकश की है। एजेंसी ने बुधवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए कहा कि जो भी व्यक्ति ऐसी कोई जानकारी देगा जिसकी मदद से ये आरोपी गिरफ्तार हो सके, वह इनाम का हकदार होगा।

NIA ने यह भी कहा कि जानकारी देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। एजेंसी ने जानकारी देने के लिए [email protected] ईमेल आईडी और 080-29510900 and 8904241100- ये दो दो कॉन्टैक्ट नंबर दिए। एजेंसी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आरोपी की तस्वीर भी जारी की। यह तस्वीर 1 मार्च को विस्फोट से पहले CCTV कैमरा में कैप्चर हुई थी।

3 मार्च को गृह मंत्रालय ने इस केस की जांच NIA को सौंपी थी। इसके तीन दिन बाद NIA ने इस इनाम का ऐलान किया है।

3 मार्च को गृह मंत्रालय ने इस केस की जांच NIA को सौंपी थी। इसके तीन दिन बाद NIA ने इस इनाम का ऐलान किया है।

आरोपी ने कैफे में इडली ली, पेमेंट किया और डस्टबिन के पास रखा बैग
मामले की जांच के दौरान CCTV फुटेज में दिखा कि मास्क लगाए हुए एक व्यक्ति कैफे के पास बस से उतरता है और 11:30 बजे कैफे में दाखिल होता है। आरोपी की उम्र 25 से 30 साल के बीच है। वह एक बैग लेकर आया था।

कैफे में उसने इडली ऑर्डर किया, काउंटर पर पेमेंट करके टोकन लिया। इसके बाद 11:45 बजे बैग को डस्टबिन के पास रखकर चला गया। एक घंटे बाद इसी बैग में टाइमर के जरिए धमाका हुआ था जिसमें 10 लोग घायल हुए थे।

ये कैफे के भीतर आरोपी की तस्वीर है, जिसमें वो इडली की प्लेट लिए दिख रहा है।

ये कैफे के भीतर आरोपी की तस्वीर है, जिसमें वो इडली की प्लेट लिए दिख रहा है।

ब्लास्ट के बाद बैटरी, जला हुआ बैग और आईडी कार्ड मिले
घटना के बाद सबसे पहले फायर ब्रिगेड और व्हाइट फील्ड पुलिस ने बताया कि सिलेंडर में विस्फोट हुआ है। जब हम मौके पर पहुंचे तो कैफे की दीवार पर लगा शीशा टूटकर टेबल पर बिखरा पड़ा था।

इसके बाद भाजपा ने विस्फोट पर संदेह जताया और बम ब्लास्ट का दावा किया। शाम साढ़े 5 बजे खुद CM सिद्धारमैया ने बताया- यह एक लो इंटेंसिटी का IED ब्लास्ट था। एक शख्स कैफे में बैग छोड़कर गया, जिसके बाद विस्फोट हुआ। इस ब्लास्ट में 10 लोग घायल हुए हैं।

बेंगलुरु के रामेश्‍वरम कैफे में 1 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे बम विस्‍फोट हुआ था। इसमें 9 लोग घायल हो गए थे।

बेंगलुरु के रामेश्‍वरम कैफे में 1 मार्च को दोपहर करीब 1 बजे बम विस्‍फोट हुआ था। इसमें 9 लोग घायल हो गए थे।

ब्लास्ट के तार ISIS से जुड़े, 5 मार्च को NIA ने 7 राज्यों में छापेमारी की
रामेश्‍वरम कैफे ब्लास्ट के तार आतंकी संगठन ISIS से जुड़ गए हैं। NIA ने मंगलवार को मामले में 7 राज्यों में 17 ठिकानों पर छापेमारी की। NIA की टीम ने बेंगलुरु के ​​​​​आरटी नगर में टी नजीर के घर पर छापा मारा। टी नजीर के ISIS से जुड़े होने का शक है। उसने कथित तौर पर कैफे ब्लास्ट के लिए आतंकवादियों को उकसाया था।

इन छापों में गोलियां और ग्रेनेड्स बरामद हुए। जुनैद नाम का शख्स रामेश्‍वरम कैफे ब्लास्ट का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। उसके खिलाफ हवाला लेनदेन के संबंध में पहले से ही मामला दर्ज है। NIA की टीम छानबीन के लिए बेंगलुरु सेंट्रल जेल भी गई थी। पूरी खबर यहां पढ़ें…

ये खबर भी पढ़ें…

बेंगलुरु में पानी की कमी, 3 हजार बोरवेल्स सूखे:डिप्टी CM बोले-मेरे घर का बोर भी सूखा; टैंकर 500 की जगह 2 हजार रुपए वसूल रहे

बेंगलुरु शहर पानी की भारी किल्लत से जूझ रहा है। कर्नाटक के डिप्टी CM डीके शिवकुमार ने कहा कि शहर में 3 हजार से अधिक बोरवेल सूख गए हैं, जिनमें उनके घर का बोर भी शामिल है। वहीं शहर के टैंकर वाले 5 हजार लीटर के लिए 500 रुपए की जगह 2 हजार रुपए वसूल रहे हैं। पूरी खबर यहां पढ़ें…

खबरें और भी हैं…