PM मोदी बोले- जम्मू-कश्मीर को फिर राज्य का दर्जा मिलेगा: यहां जल्द चुनाव होंगे; आतंकवाद, अलगाववाद और पत्थरबाजी अब चुनावी मुद्दा नहीं

  • Hindi News
  • National
  • PM Modi Udhampur LIVE | Narendra Modi Jammu Kashmir Udhampur Speech LIVE Update Lok Sabha Election

उधमपुर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में शुक्रवार को कहा कि 10 साल के अंदर जम्मू-कश्मीर पूरी तरह बदल चुका है। - Dainik Bhaskar

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में शुक्रवार को कहा कि 10 साल के अंदर जम्मू-कश्मीर पूरी तरह बदल चुका है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के उधमपुर में रैली की। उन्होंने कहा कि वह समय दूर नहीं जब जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव होंगे। इसे वापस राज्य का दर्जा मिलेगा। आप अपने विधायक-मंत्रियों से अपने सपने साझा कर सकेंगे।

PM मोदी ने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर में दशकों बाद यह पहला चुनाव है, जब आतंकवाद, अलगाववाद, पत्थरबाजी, सीमा पार से गोलीबारी जैसे मुद्दे नहीं हैं।

PM ने कहा कि तब माता वैष्णो देवी यात्रा हो या अमरनाथ यात्रा, ये सुरक्षित तरीके से कैसे हों इसको लेकर चिंता होती थी। आज स्थिति बदल गई है। आज यहां विकास भी हो रहा है और विश्वास भी बढ़ रहा है। यहां चप्पे-चप्पे पर एक ही गूंज सुनाई दे रही है- फिर एक बार मोदी सरकार।

PM ने आगे कहा कि कांग्रेस कहती है कि राम मंदिर BJP के लिए चुनावी मुद्दा है। राम मंदिर न चुनाव का मुद्दा था, न है और न होगा। राम मंदिर का संघर्ष तो तब से हो रहा था, जब भाजपा का जन्म भी नहीं हुआ था। राम मंदिर का संघर्ष तो 500 साल पुराना है, जब चुनाव का कोई नामोनिशान नहीं था।

PM मोदी ने उधमपुर में कहा कि यह चुनाव सिर्फ सांसद चुनने का नहीं है, बल्कि यह एक मजबूत सरकार बनाने का चुनाव है।

PM मोदी ने उधमपुर में कहा कि यह चुनाव सिर्फ सांसद चुनने का नहीं है, बल्कि यह एक मजबूत सरकार बनाने का चुनाव है।

PM मोदी के भाषण की अहम बातें…

1. PDP-कांग्रेस जम्मू-कश्मीर को पुराने दिनों की तरफ ले जाना चाहती हैं
PM ने आगे कहा कि मोदी विकसित भारत के लिए विकसित जम्मू-कश्मीर के निर्माण की गारंटी दे रहा है, लेकिन कांग्रेस, नेशनल कॉन्फ्रेंस और PDP इसे फिर उन पुराने दिनों की तरफ ले जाना चाहती हैं। इन पार्टियों ने जम्मू-कश्मीर का जितना नुकसान किया, उतना नुकसान किसी ने नहीं किया है।

2. जम्मू-कश्मीर 10 साल के अंदर पूरी तरह से बदला
10 साल के अंदर-अंदर जम्मू कश्मीर पूरी तरह बदल चुका है। सड़क, बिजली, पानी, यात्रा, प्रवास ये सब तो है ही, लेकिन सबसे बड़ी बात है, जम्मू कश्मीर का मन बदला है। निराशा से आशा की ओर बढ़े हैं, जीवन पूरी तरह विश्वास से भरा हुआ है। 10 साल में हमने आतंकवादियों और भ्रष्टाचारियों पर घेरा बहुत कसा है। अब आने 5 सालों में इस क्षेत्र को विकास की नई ऊंचाई पर ले जाना है।

3. जम्मू कश्मीर के लोग विपक्षी पार्टियों की असलियत जान गए हैं
विपक्षी पार्टियां कहती थीं कि 370 हटी तो आग लग जाएगी, जम्मू कश्मीर हमें छोड़कर चला जाएगा, लेकिन जम्मू कश्मीर के नौजवानों ने इनको आईना दिखा दिया। अब देखिए, जब उनकी यहां नहीं चली, जम्मू कश्मीर के लोग उनकी असलियत जान गए, तो ये लोग अब जम्मू कश्मीर के बाहर देश के लोगों के बीच भ्रम फैलाने का खेल, खेल रहे हैं। ये कहते हैं कि 370 के हटने से देश को कोई लाभ नहीं हुआ।

4. आपका सपना, मोदी का संकल्प है
जम्मू-कश्मीर में अब स्कूल नहीं जलाए जाते, बल्कि स्कूल सजाए जाते हैं। अब यहां AIIMS बन रहे हैं, IIT बन रहे हैं, IIM बन रहे हैं। अब आधुनिक टनल, आधुनिक चौड़ी सड़कें, शानदार रेल का सफर जम्मू कश्मीर की तकदीर बन रहे हैं। जम्मू हो या कश्मीर अब यहां रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु आने लगे हैं। ये सपना यहां की अनेक पीढ़ियों ने देखा है और मैं आपको गारंटी देता हूं कि – आपका सपना, मोदी का संकल्प है।

5. INDI गठबंधन के लोग सावन में मटन खाकर चिढ़ाते हैं
कांग्रेस और INDI गठबंधन के लोगों को देश के ज्यादातर लोगों की कोई परवाह नहीं है। इन्हें लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ करने में मजा आता है। ये लोग सावन में एक सजायाफ्ता मुजरिम के घर जाकर मटन बना रहे हैं, इतना ही नहीं उसका वीडियो बनाकर देश के लोगों को चिढ़ाने का काम करते हैं।

कानून किसी को भी कुछ भी खाने से नहीं रोकता है। सभी को स्वतंत्रता है कि वो वेज खाए या नॉन-वेज खाए, लेकिन इन लोगों की मंशा दूसरी होती है। ये लोग सावन के महीने में वीडियो दिखाकर, मुगल मानसिकता के द्वारा लोगों को चिढाना चाहते हैं और अपना वोट बैंक पक्का करना चाहते हैं।

उधमपुर से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह चुनाव लड़ रहे
उधमपुर से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह 2014 से सांसद हैं। सिंह ने 2014 में उधमपुर से जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद को हराया था। कांग्रेस ने उधमपुर से चौधरी लाल सिंह को मैदान में उतारा है।

कठुआ बलात्कार के आरोपियों के समर्थन में आयोजित एक रैली में भाग लेने के बाद इस्तीफा देने के लिए मजबूर होने के छह साल बाद कांग्रेस ने लाल सिंह को अपने पाले में वापस ले लिया। इंडिया ब्लॉक में भागीदार पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने लाल सिंह को अपना समर्थन दिया है।

उधमपुर में पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा। भाजपा ने 2019 के लोकसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर की छह में से तीन सीटों पर जीत हासिल की थी। बाकी तीन सीटें नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जीतीं।

उधमपुर से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह 2014 से सांसद हैं। (फाइल फोटो)

उधमपुर से केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह 2014 से सांसद हैं। (फाइल फोटो)

ये खबर भी पढ़ें …

मोदी बोले-कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप: कांग्रेस ने कहा- श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंगाल में मुस्लिम लीग सरकार का हिस्सा थे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में रैली को संबोधित किया। PM ने 37 मिनट के भाषण में कहा, “कांग्रेस के घोषणापत्र में पूरी तरह मुस्लिम लीग की छाप है। इसका जो कुछ हिस्सा बचा रह गया, उसमें वामपंथी पूरी तरह हावी हो चुके हैं। कांग्रेस इसमें दूर-दूर तक दिखाई नहीं देती है।” पूरी खबर पढ़ें …

लोकसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें, रैली, बयान, मुद्दे, इंटरव्यू और डीटेल एनालिसिस के लिए दैनिक भास्कर ऐप डाउनलोड करें। 543 सीटों की डीटेल, प्रत्याशी, वोटिंग और ताजा जानकारी एक क्लिक पर।

खबरें और भी हैं…