SC में सुनवाई से पहले चंडीगढ़ मेयर सोनकर का इस्तीफा: AAP के 3 पार्षद भाजपा में शामिल; दोबारा चुनाव हुए तो BJP की जीत तय – Chandigarh News

  • Hindi News
  • Local
  • Chandigarh
  • Chandigarh Mayor Election Hearing In Supreme Court Today| Supreme Court Mayor Election Hearing Update

चंडीगढ़3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
देश की सर्वोच्च अदालत में आज चंडीगढ़ के मेयर चुनाव मामले में सुनवाई होनी है। पिछली सुनवाई पर अदालत ने इस मामले में सख्त टिप्पणी की थी। - Dainik Bhaskar

देश की सर्वोच्च अदालत में आज चंडीगढ़ के मेयर चुनाव मामले में सुनवाई होनी है। पिछली सुनवाई पर अदालत ने इस मामले में सख्त टिप्पणी की थी।

चंडीगढ़ में भाजपा के मेयर बने मनोज सोनकर ने रविवार (18 फरवरी) देर रात अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष अरुण सूद ने मेयर के इस्तीफे की पुष्टि की है। आज (सोमवार को) चंडीगढ़ मेयर चुनाव में धांधली के मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई भी होनी है।

इसके अलावा आम आदमी पार्टी के 3 पार्षदों ने भी रविवार रात