UP के 40 जिलों में आज आंधी-बारिश का अलर्ट: 40KM की रफ्तार से हवाएं चलेंगी, कल 46 जिलों में ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान – Kanpur News

कानपुर/लखनऊ3 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
इटावा में शुक्रवार यानी 12 अप्रैल की देर शाम तेज बारिश हुई। - Dainik Bhaskar

इटावा में शुक्रवार यानी 12 अप्रैल की देर शाम तेज बारिश हुई।

यूपी में शनिवार को 40 जिलों में मौसम विभाग ने आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में तेज हवाएं चलने के साथ ही बारिश और बूंदाबादी का अनुमान है। कल यानी 14 अप्रैल को भी प्रदेश का मौसम ऐसा ही रहेगा। विभाग ने पश्चिमी और पूर्वी यूपी के 46 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 23 जिलों में ऑरेंज अलर्ट है। अप्रैल महीने में यह पहली बार है जब बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में अगले 48 घंटों में औसत 40