UP ने 58 साल देश चलाया: 14 में से 9 प्रधानमंत्री दिए; 17 आम चुनाव में 12 बार यहां 50 से ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी की सरकार बनी

लखनऊ4 घंटे पहलेलेखक: श्याम द्विवेदी

  • कॉपी लिंक

उत्तर प्रदेश देश की राजनीति का धुरी था, है और रहेगा। यह प्रदेश अब तक देश को 9 प्रधानमंत्री दे चुका है। देश का लोकतंत्र 77 साल का हो चुका है। इसमें से करीब 58 साल तक यूपी से PM चेहरे ने देश पर शासन किया है।

जिस दल को भी यहां 50 से ज्यादा सीटें मिलती हैं, उसी की पूर्ण बहुमत सरकार दिल्ली में बनी है। सिर्फ 5 बार ऐसा हुआ है, जब यूपी में 50 से कम सीटें हासिल होने के बाद किसी पार्टी ने केंद्र में सरकार बनाई है।

आइए पहले ग्राफिक्स में 17 आम चुनाव के बारे में जानते हैं कि