World Cup: ‘रोहित शर्मा का बतौर कप्तान पहला और आखिरी वर्ल्ड कप…’ सौरव गांगुली का हिटमैन को लेकर बड़ा बयान

ODI World Cup 2023: Rohit Sharma first and last World Cup as captain...' Sourav Ganguly big statement

गांगुली ने रोहित को लेकर बड़ा बयान दिया है
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


वनडे विश्व कप शुरू होने में छह सप्ताह से भी कम समय रह गया है। उससे पहले एशिया कप 2023 काफी सुर्खियां बटोर रहा है। शनिवार को होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। भारतीय क्रिकेट टीम ने 2023 के बाद से कोई आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीती है। अब क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए टीम का मार्गदर्शन करने की जिम्मेदारी कप्तान रोहित शर्मा और पूर्व कप्तान विराट कोहली पर है। भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने विराट कोहली, रोहित शर्मा और शुभमन गिल को बल्लेबाजी में भारत का तीन प्रमुख खिलाड़ी बताया है। उन्होंने कहा है कि भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनाने के लिए इन तीन खिलाड़ियों को अच्छा खेलना होगा।