तमिलनाडु में DMK-कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग फाइनल: स्टालिन ने 2019 का फॉर्मूला अपनाया, कांग्रेस को 9 सीटें दीं

चेन्नई1 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
कांग्रेस ने 2019 में लड़ी गई 10 सीटों में से 9 पर जीत हासिल की थी। तमिलनाडु में 39 लोकसभा सीटें हैं। - Dainik Bhaskar

कांग्रेस ने 2019 में लड़ी गई 10 सीटों में से 9 पर जीत हासिल की थी। तमिलनाडु में 39 लोकसभा सीटें हैं।

तमिलनाडु में DMK और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग को लेकर बातचीत फाइनल हो गई है। सत्ताधारी पार्टी ने तमिलनाडु में अपने सहयोगी दल को नौ सीटें और पुडुचेरी में एक सीट दी है।

2019 लोकसभा चुनाव में भी DMK-कांग्रेस के बीच यही फॉर्मूला लागू किया गया था। कांग्रेस ने 2019 में लड़ी गई 10 सीटों में से 9 पर जीत हासिल की थी। तमिलनाडु में 39 लोकसभा सीटें हैं।

एमके स्टालिन और तमिलनाडु कांग्रेस कमेटी के प्रमुख के सेल्वापेरुन्थागई ने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं केसी वेणुगोपाल और अजॉय कुमार की मौजूदगी में बातचीत को अंतिम रूप दिया।

वेणुगोपाल ने कहा कि DMK के नेतृत्व वाला गठबंधन तमिलनाडु और पुडुचेरी में सभी 40 सीटें जीतेगा। उन्होंने कहा, ”हम एक साथ लड़ेंगे और एक साथ जीतेंगे।”

13 जनवरी को INDIA में सीट शेयरिंग और कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर मीटिंग हुई थी। इसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे।

13 जनवरी को INDIA में सीट शेयरिंग और कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर मीटिंग हुई थी। इसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े थे।

DMK ने सीट शेयरिंग में अपनाया 2019 का मॉडल
तमिलनाडु की सत्तारूढ़ पार्टी अपने अधिकांश सहयोगियों के साथ सीट-बंटवारे को अंतिम रूप देते समय 2019 मॉडल का पालन कर रही है।

8 मार्च को, DMK ने दो सीटें – दोनों आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र – विदुथलाई चिरुथिगल काची (VCK) को आवंटित कीं और वाइको के नेतृत्व वाले MDMK को एक सीट दी गई। VCK चिदम्बरम और विल्लुपुरम से चुनाव लड़ेगी, ये दो सीटें मौजूदा लोकसभा में भी VCK के पास ही हैं।

कांग्रेस के साथ समझौते की घोषणा के साथ, DMK ने वीसीके के अलावा अपने सभी सहयोगियों CPI (M), CPI, आईयूएमएल और केएमडीके के साथ समझौते पर मुहर लगा दी है।

कमल हासन की पार्टी DMK के साथ आई
अभिनेता कमल हासन के नेतृत्व वाली मक्कल निधि मय्यम (MNM) तमिलनाडु में DMK के नेतृत्व वाले गठबंधन में शामिल हो गई और आगामी लोकसभा चुनावों के लिए अपना समर्थन दिया। उनकी पार्टी को 2025 के राज्यसभा चुनाव के लिए एक सीट दी गई है।

हासन और स्टालिन के बीच एक बैठक के दौरान इसे अंतिम रूप दिया गया। दोनों नेताओं के बीच बनी सहमति के अनुसार, MNM तमिलनाडु और पुडुचेरी की 39 लोकसभा सीटों पर प्रचार का जिम्मा उठाएगा।

2019 लोकसभा चुनाव में DMK गठबंधन ने जीती थीं 38 सीटें

2019 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने सेक्यूलर प्रोग्रेसिव अलायंस के बैनर तले राज्य की 39 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इसमें DMK के अलावा 7 अन्य पार्टियां शामिल थीं। गठबंधन को 38 सीटें मिली थीं।

DMK 20 सीटों पर लड़ी और सभी सीटों पर जीती। वहीं कांग्रेस 9 सीटों पर लड़ी और 8 पर जीती थी। 10 सीटें अलायंस के अन्य दलों के खाते में गई थीं। इसके अलावा AIADMK ने एक सीट पर जीत हासिल की थी। तब वह भाजपा के साथ गठबंधन में थी। इस बार वह NDA से अलग हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें…

ओडिशा में भाजपा-BJD के बीच गठबंधन पर सस्पेंस: CM का वीडियो सामने आया, पटनायक बोले- अफवाहें राजनीति का सबसे खराब हिस्सा

ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल (BJD) और भाजपा के बीच गठबंधन को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। इस बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री और BJD अध्यक्ष नवीन पटनायक ने शनिवार को एक वीडियो जारी करते हुए कहा- अफवाह और झूठ राजनीति का सबसे खराब हिस्सा हैं। पढ़ें पूरी खबर…

केरल CM बोले- भाजपा-कांग्रेस कर सकते हैं गठबंधन: बीजेपी बांहें फैलाए खड़ी, वे किसी को भी स्वीकार करने के लिए तैयार

केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा- राज्य में अगर भाजपा जीतती है, तो उनकी सरकार तो बनेगी। अगर कांग्रेस जीतती है, तो कल वे भाजपा के साथ गठबंधन कर सकते हैं। विजयन ने शनिवार को त्रिवेन्द्रम जिला एलडीएफ चुनाव सम्मेलन के उद्घाटन के दौरान यह बात कही। पढ़ें पूरी खबर…

खबरें और भी हैं…