मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: भाजपा की पांचवीं लिस्ट, मंडी से कंगना रनोट उम्मीदवार; संदेशखाली की पीड़ित को भी टिकट; आज देशभर में होली

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines; Arvind Kejriwal Arrest Protest | BJP Candidates List Holi 2024

3 घंटे पहलेलेखक: अभिषेक कुमार तिवारी, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए ‌BJP उम्मीदवारों के ऐलान से जुड़ी रही। भाजपा ने पांचवीं लिस्ट में 111 नाम घोषित किए। इसमें कंगना रनोट, अरुण गोविल जैसे सितारों को चुनावी मैदान में उतारा गया है। साथ ही भाजपा ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में एक पीड़ित को भी टिकट दिया।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

1. विदेश मंत्री एस जयशंकर मलेशिया और फिलीपींस के दौरे पर रहेंगे। 23 मार्च को वह सिंगापुर पहुंचे थे।

2. IPL 2024 का छठा मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. भाजपा की पांचवीं लिस्ट में 111 नाम: मंडी से कंगना रनोट, मेरठ से अरुण गोविल, पुरी से संबित पात्रा को टिकट

भाजपा ने लोकसभा प्रत्याशियों की पांचवीं लिस्ट जारी कर दी है। 111 प्रत्याशियों की इस सूची में हिमाचल प्रदेश के मंडी से कंगना रनोट, UP के मेरठ से अरुण गोविल, पुरी से संबित पात्रा को टिकट दिया गया है। झारखंड के दुमका से सीता सोरेन, UP के गाजियाबाद से अतुल गर्ग, हरियाणा के कुरुक्षेत्र से नवीन जिंदल को प्रत्याशी बनाया गया है।

संदेशखाली की पीड़ित को भी टिकट: मेदिनीपुर से BJP उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने बताया, हमारी लड़ाई ममता बनर्जी के खिलाफ है। हम संदेशखाली के पीड़ितों के लिए लड़ेंगे। संदेशखाली की पीड़ितों में से एक को उम्मीदवार बनाया गया है।

वरुण का टिकट कटा, मां मेनका को मिला: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से वरुण गांधी का टिकट कट गया है। यहां से कांग्रेस से भाजपा में आए जितिन प्रसाद को उतारा गया है। वरुण की मां मेनका गांधी को सुल्तानपुर से टिकट दिया गया है। बदायूं से स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी की जगह दुर्विजय शाक्य को टिकट दिया गया है।

अब तक 402 उम्मीदवार घोषित: लोकसभा चुनाव के लिए BJP अब तक 5 लिस्ट में 402 नामों का ऐलान कर चुकी है। पहली लिस्ट में 195, दूसरी में 75, तीसरी में 9, चौथी में 15 और पांचवीं में 111 नाम घोषित किए गए हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. जेल से सरकारी कामकाज कर रहे केजरीवाल, गिरफ्तारी के खिलाफ 31 मार्च को I.N.D.I.A ब्लॉक की महारैली
दिल्ली शराब नीति केस में 21 मार्च को गिरफ्तार हुए दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार चला रहे हैं। उन्होंने अभी मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है। रविवार को उन्होंने जेल के अंदर से एक आदेश जारी किया।

जेल के अंदर से क्या आर्डर जारी किया: केजरीवाल ने 24 मार्च को जल मंत्रालय के नाम पहला सरकारी आदेश जारी किया। उन्होंने जल मंत्री आतिशी को निर्देश दिया कि दिल्ली में जहां पानी की कमी है, वहां टैंकरों का इंतजाम करें।

केजरीवाल का आदेश जारी करना कितना सही: वकील विनीत जिंदल ने केजरीवाल के ऑर्डर पर दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना को लेटर लिखा। जिसमें लिखा है अगर कोई सरकारी आदमी रिमांड में है तो उसे बिना कोर्ट के ऑर्डर के बाहरी दुनिया के साथ बातचीत की इजाजत नहीं होती।

31 मार्च को सुबह 10 बजे I.N.D.I गुट की महारैली: केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर I.N.D.I गुट के नेताओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें AAP नेता गोपाल राय ने कहा कि केंद्र सरकार विधायकों की खरीद-फरोख्त कर, लोगों को डरा-धमकाकर पूरे विपक्ष को चुप करा रही है। 31 मार्च को 10 बजे रामलीला मैदान में हम महारैली करेंगे। पूरी दिल्ली से अपील है कि एकजुट हों।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. असम CM ने बांग्लादेशी मुसलमानों के लिए शर्तें तय कीं: कहा- भारत में मान्यता चाहिए तो बच्चों को मदरसे न भेजें

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बंगाली भाषी प्रवासी मुसलमानों के लिए कुछ शर्तें रखी हैं। सरमा ने कहा- अगर उन्हें राज्य के खिलोनजिया में बसने की मान्यता चाहिए तो मुसलमानों को बाल विवाह और बहुविवाह जैसी प्रथाओं को छोड़ना होगा। बच्चों को मदरसों की जगह स्कूल भेजना होगा ताकि वे डॉक्टर-इंजीनियर बनें।

असम CM ने शर्तें क्यों रखीं: असम कैबिनेट ने 2022 में आधिकारिक तौर पर लगभग 40 लाख असमिया भाषी मुसलमानों को स्वदेशी असमिया मुसलमानों के रूप में मान्यता दी थी, जो उन्हें बांग्लादेशी मूल के प्रवासियों से अलग करते थे। जबकि असमिया भाषी स्वदेशी मुस्लिम कुल मुस्लिम आबादी का लगभग 37% हैं। बाकी 63% प्रवासी बंगाली भाषी मुस्लिम हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. IPL 2024: गुजरात ने मुंबई को 6 रन से हराया, राजस्थान की लखनऊ पर 20 रन से जीत

1. RR के कप्तान संजू सैमसन ने 52 गेंदों में 82 रन की नाबाद पारी खेलकर जीत में योगदान दिया। 2. GT की तरफ से साई सुदर्शन ने 39 गेंदों में 45 रन की उपयोगी पारी खेली।

1. RR के कप्तान संजू सैमसन ने 52 गेंदों में 82 रन की नाबाद पारी खेलकर जीत में योगदान दिया। 2. GT की तरफ से साई सुदर्शन ने 39 गेंदों में 45 रन की उपयोगी पारी खेली।

IPL-2024 में रविवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपरजाइंट्स के बीच जयपुर में और दूसरा मैच गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच अहमदाबाद में खेला गया।

RR vs LSG: IPL 2024 के चौथे मुकाबले में संजू सैमसन की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपरजाइंट्स को 20 रन से हरा दिया। राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 193 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 6 विकेट खोकर 173 रन ही बना सकी।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

GT vs MI: गुजरात टाइटंस ने IPL-2024 के 5वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 6 रन से हराया। मुंबई ने लगातार 11वीं बार सीजन में अपना पहला मुकाबला गंवाया है। टीम को ओपनिंग मैच में आखिरी जीत 2012 के सीजन में मिली थी। रविवार रात को अहमदाबाद में मुंबई 168 रन का टारगेट चेज करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 162 रन ही बना सकी। इससे पहले, गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 168 रन बनाए।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. आज देशभर में होली खेली जाएगी: महाकाल में फूलों की होली हुई, अयोध्या में रामलला की पहली होली पर जुटे भक्त
रविवार को देशभर में होलिका दहन काे पर्व मनाया गया। आज रंगो से होली खेली जाएगी। उज्जैन में भस्म आरती के दौरान भक्तों ने महाकाल के साथ फूलों की होली खेली। वहीं अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के बाद रामलला की ये पहली होली है। अलग-अलग राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किए।

रामलला के लिए कचनार के फूलों से बनाया गया गुलाल: रामलला की एक तस्वीर भी सामने आई, जिसमें वे गुलाबी पोशाक पहने हुए दिखाई दिए और उनके गालों पर गुलाल लगा है। रामलला के लिए कचनार के फूलों से खास गुलाल बनाया गया है। इसे नेशनल बोटैनिकल रिसर्च इंस्टीट्यूट (CSIR-NBRI) ने बनाया है। यह स्किन फ्रेंडली गुलाल है।

पूरी खबर यहां पढ़ें…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

1. राजनीति: JNU छात्र संघ चुनाव- लेफ्ट की चारों पदों पर जीत: धनंजय प्रेसिडेंट और अविजीत वाइस प्रेसिडेंट बने; 12 साल में सबसे ज्यादा 73 फीसदी वोटिंग हुई (पढ़ें पूरी खबर)

2. राजनीति: कांग्रेस ने 5वीं लिस्ट जारी की: राजस्थान से दो नाम, सुनील शर्मा की जगह प्रताप सिंह खाचरियावास को टिकट; महाराष्ट्र में एक कैंडिडेट घोषित (पढ़ें पूरी खबर)

3. स्पेस: चंद्रयान-3 लैंडिंग साइट अब ऑफिशियली ‘शिव शक्ति पॉइंट’ कहलाएगी: इंटरनेशनल एस्ट्रोनॉमिकल यूनियन ने मंजूरी दी, PM मोदी ने इसका नामकरण किया था (पढ़ें पूरी खबर)

4. बॉलीवुड: बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी: पठानी सूट में पहुंचे सलमान खान, पति के साथ शिल्पा शेट्टी शामिल हुईं; शहनाज गिल भी दिखीं (पढ़ें पूरी खबर)

5. नेशनल: महुआ का दावा- CBI चुनाव प्रचार में बाधा पहुंचा रही: EC को चिट्ठी लिखी- जांच एजेंसी लोगों में मेरे खिलाफ निगेटिव इमेज बना रही (पढ़ें पूरी खबर)

6. इंटरनेशनल: भूख से तड़प रहे फिलिस्तीनियों पर इजराइली सेना का हमला: 19 मौतें, आटे लेने के लिए लाइन में खड़े लोगों पर मशीन गन से फायरिंग की (पढ़ें पूरी खबर)

7. हादसा: मोबाइल में ब्लास्ट…4 बच्चों की जलकर मौत: मां-पिता की हालत गंभीर; मेरठ में फोम के गद्दे पिघलकर बच्चों के शरीर से चिपके, फिर जलने लगे (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

बिहार में आई होली के गीत सुनाने वाली पिचकारी, कीमत 300 रुपए

पिचकारी में कुछ गानों को सेट किया गया है। ट्रिगर को दबाते ही गाना बजने लगता है।

पिचकारी में कुछ गानों को सेट किया गया है। ट्रिगर को दबाते ही गाना बजने लगता है।

बिहार के मुंगेर में होली के मौके पर खास तरह की पिचकारी बाजार में बिक रही है। पिचकारी की खासियत यह है कि इसमें पहले से कुछ गानों को सेट कर दिया गया है। जैसे ही कोई ट्रिगर दबाता है, गाना बजने लगता है। इसके पीछे वाले हिस्से में म्यूजिक डिवाइस लगाई गई है जो वाटरप्रूफ है। इसमें रंग बरसे भीगे चुनर वाली से लेकर होलिया में उड़े रे गुलाल जैसे सात गाने बजते हैं। पिचकारी की कीमत 300 रूपए है। पढ़ें पूरी खबर…

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

1. क्या केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ सड़कों पर उतरा जनसैलाब: लोग बोले, यह तस्वीर बताती है कि तानाशाही का अंत निश्चित है; जानिए सच्चाई

2. केजरीवाल की पत्नी बन सकती हैं AAP का चेहरा: पार्टी के पास कोई पॉपुलर फेस नहीं, एक्सपर्ट बोले- दिल्ली और पंजाब में नुकसान होगा

3. मैं भारत का पीएम- प्रधानमंत्री, जिन्हें दिल्ली में अंतिम संस्कार की जगह नहीं मिली: सोनिया गांधी नाराज थीं; पीवी नरसिम्हा राव के किस्से

4. संडे जज्बात- लड़की हूं, लड़का बनकर 10 साल रही: घर से भाग गई थी, वापस आई तो पापा बोले- घर में तुम्हारे लिए जगह नहीं

5. 10 साल में इमरान ने दी सिर्फ एक हिट फिल्म: कहा था- सीरियल किसर की इमेज ने मेरी अच्छी फिल्मों को नुकसान पहुंचाया

6. 29 जून से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत: 200 ICU बेड, 100 ऑक्सीजन बूथ और 5G नेटवर्क की सुविधा; गुफा तक मोटर रोड

7. Male मैटर्स- लड़कों की हिंसा के शिकार लड़के भी: लड़कों के साथ भी होती है होली के नाम पर छेड़छाड़ पर वो बोलते नहीं

8. जरूरत की खबर-स्मार्टफोन पर ये नंबर हैं तभी खेलें होली: चश्मे-मोबाइल को रंगों से ऐसे बचाएं, सेफ कार ड्राइविंग के टिप्स जानें

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…