मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: रक्षामंत्री बोले- अग्निवीर स्कीम में बदलाव को तैयार; केजरीवाल की रिमांड 1 अप्रैल तक बढ़ी; मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से मौत

  • Hindi News
  • National
  • Dainik Bhaskar News Headlines; Arvind Kejriwal ED Custody | Govinda Shiv Sena Gold Price Hike

1 घंटे पहलेलेखक: शुभेंदु प्रताप भूमंडल, न्यूज ब्रीफ एडिटर

  • कॉपी लिंक

नमस्कार,

कल की बड़ी खबर दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की रही, कोर्ट ने उनकी रिमांड 4 दिन और बढ़ा दी है। एक खबर गोल्ड से जुड़ी रही, मार्च में सोने की कीमत ₹4 हजार से ज्यादा बढ़ी है।

लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

  1. गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ UP के सुल्तानपुर कोर्ट में दाखिल मानहानि केस की सुनवाई होगी। शाह पर 2017 में छत्तीसगढ़ की एक सभा में महात्मा गांधी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।
  2. यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर और NSA अजीत डोभाल से मुलाकात करेंगे।

अब कल की बड़ी खबरें…

1. केजरीवाल की कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ी, कोर्ट में कहा- क्या गिरफ्तारी के लिए 4 बयान काफी हैं

ED ने गुरुवार दोपहर 2 बजे केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया।

ED ने गुरुवार दोपहर 2 बजे केजरीवाल को राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया।

शराब नीति केस में राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल की ED कस्टडी 1 अप्रैल तक बढ़ा दी है। ED ने कोर्ट से केजरीवाल की 7 दिन की कस्टडी और मांगी थी। केजरीवाल ने कहा, ‘इस केस में सिर्फ 4 जगह मेरा नाम आया है। 4 बयानों के आधार पर मुझे फंसाया गया है। क्या ये 4 स्टेटमेंट एक मुख्यमंत्री को गिरफ्तार करने के लिए काफी हैं?’

वहीं ED ने अपनी दलील में कहा कि 21 मार्च को केजरीवाल के घर में तलाशी के दौरान 4 डिजिटल डिवाइस मिले थे। उनसे डेटा अभी तक निकाला नहीं जा सका है। CM ने पासवर्ड देने के लिए अपने वकीलों से परामर्श लेना का समय मांगा है।

केजरीवाल अपनी पैरवी करने वाले पहले CM: केजरीवाल ने कोर्ट में खुद अपने केस की पैरवी की। वे ऐसा करने वाले देश के पहले सिटिंग CM हैं। केजरीवाल ने कहा कि इस मामले में लोग गवाह बन जा रहे हैं और लोगों को बयान बदलने को मजबूर किया जा रहा है। ED का मिशन सिर्फ और सिर्फ मुझे फंसाना था।

भारत के ऐतराज के बावजूद अमेरिका फिर बोला: केजरीवाल की गिरफ्तारी मामले में भारत की नाराजगी के बावजूद अमेरिका ने एक बार फिर बयान दिया है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा- हम अपने स्टैंड पर कायम हैं और इससे किसी को कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। हम उम्मीद करते हैं कि मामले में निष्पक्ष, पारदर्शी और समय पर कानूनी प्रक्रिया पूरी हो। अमेरिका के बयान पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी डिप्लोमैट ग्लोरिया बारना को तलब किया था।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

2. माफिया मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से मौत, भाई ने कहा था- उसे धीमा जहर दिया जा रहा

यह फुटेज 15 दिसंबर 2022 की है, जब मऊ कोर्ट से निकलते समय मुख्तार ने वहां मौजूद लोगों को सलाम किया था।

यह फुटेज 15 दिसंबर 2022 की है, जब मऊ कोर्ट से निकलते समय मुख्तार ने वहां मौजूद लोगों को सलाम किया था।

उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। मुख्तार को उल्टी की शिकायत और बेहोशी की हालत में गुरुवार रात 8:25 बजे जेल से रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि बैरक में मुख्तार अंसारी अचानक बेहोश होकर गिर गया था। कुछ दिन पहले ही मुख्तार के भाई और गाजीपुर के सांसद अफजाल ने दावा किया था कि मुख्तार को धीमा जहर देकर मारने की कोशिश की जा रही है।

2005 से सजा काट रहा था: मुख्तार अंसारी 25 अक्टूबर 2005 से जेल में बंद था। उसके खिलाफ UP, दिल्ली, पंजाब में 65 मुकदमे दर्ज थे। मुख्तार को 17 महीने में 8 बार सजा हुई थी। इसमें से 2 उम्रकैद की सजाएं हैं। मुख्तार को पहली सजा 23 सितंबर 2022 को हुई थी। वहीं, 8वीं सजा 13 मार्च 2024 को हुई थी। मुख्तार के खिलाफ सजा का सिलसिला 21 नवंबर, 2022 को शुरू हुआ था।

2017 में पंजाब से UP लाया गया: 2017 में योगी सरकार आने से पहले वो पंजाब की रोपड़ जेल में था। उसे पंजाब से UP लाने के लिए राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट गई थी। 2021 में मुख्तार को बांदा जेल शिफ्ट किया गया। यहां उस पर 24 घंटे CCTV कैमरों से निगरानी होती थी। रिश्तेदारों से मिलने पर रोक थी। सख्ती इतनी थी कि जेल में मुख्तार पर नरमी बरतने वाले डिप्टी जेलर को सस्पेंड कर दिया गया था।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

3. रक्षामंत्री बोले- सरकार अग्निवीर योजना में बदलाव को तैयार, सेना को युवाओं की जरूरत
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि सरकार जरूरत पड़ने पर अग्निवीर भर्ती योजना में बदलाव के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, ‘सेना को युवाओं की जरूरत है। हमने इस बात का ध्यान रखा है कि उनका भविष्य भी सुरक्षित रहे।’ इस स्कीम में सिर्फ 4 साल की सर्विस को विपक्ष ने युवाओं के साथ धोखा बताया था।

2022 को लागू हुई थी स्कीम: केंद्र सरकार ने 14 जून 2022 को थलसेना, नौसेना और वायुसेना में युवाओं की भर्ती के लिए अग्निपथ योजना शुरू की थी। इसके तहत अग्निवीरों को 4 साल के लिए भर्ती का प्रावधान है। 4 साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद अग्निवीर सेना में स्थायी नौकरी के लिए आवेदन कर सकेंगे। सेना के अधिकारी अग्निवीरों को उनकी योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर स्थायी करने पर विचार करेंगे। 25% ‘अग्निवीरों’ को स्थायी कैडर में भर्ती किया जाएगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

4. CJI को वकीलों का पत्र, मोदी बोले-धमकाना कांग्रेस की संस्कृति, खड़गे बोले- अपने पापों का दोष कांग्रेस को न दें

CJI चंद्रचूड़ को चिट्ठी लिखने वाले 600 से ज्यादा वकीलों में हरीश साल्वे के अलावा बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन मिश्रा भी शामिल हैं।

CJI चंद्रचूड़ को चिट्ठी लिखने वाले 600 से ज्यादा वकीलों में हरीश साल्वे के अलावा बार काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष मनन मिश्रा भी शामिल हैं।

600 से ज्यादा वरिष्ठ वकीलों ने CJI डीवाई चंद्रचूड़ को लेटर लिखकर कहा कि न्यायपालिका खतरे में है और इसे राजनीतिक और व्यवसायिक दबाव से बचाना होगा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘दूसरों को डराना धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है। करीब 50 साल पहले उन्होंने बेहतर न्यायपालिका की बात कही थी।’

PM मोदी के आरोपों के जवाब में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने X पर लिखा, ‘अपने पापों के लिए कांग्रेस पार्टी पर दोष मढ़ना बंद करें। आप (मोदी) न्यायपालिका की बात कर रहे हैं। आप ये कैसे भूल गए कि आपके ही शासन काल में सुप्रीम कोर्ट के 4 जस्टिस को प्रेस कॉन्फ्रेंस करनी पड़ी थी।’
पूरी खबर यहां पढ़ें…

5. सोना 66,971 पर पहुंचा, अब तक का सबसे महंगा; चांदी फिर 74 हजार के पार निकली

सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोना 137 रुपए महंगा होकर 66,971 रुपए पर पहुंचा। ये ऑल टाइम हाई है। 1 मार्च को गोल्ड की कीमत 62,592 रुपए प्रति ग्राम थी। यानी मार्च में दाम 4,379 बढ़े हैं। 1 मार्च और 21 मार्च को भी सोने के दाम में इजाफा हुआ था। चांदी भी 14 रुपए महंगी होकर 74,011 रुपए प्रति किलो ग्राम पर पहुंच गई है। साल के अंत तक सोने की कीमत ₹70 हजार प्रति 10 ग्राम तक जा सकती है।

2023 में ₹8 हजार से ज्यादा महंगा हुआ था सोना: साल 2023 की शुरुआत में सोना 54,867 रुपए प्रति ग्राम पर था, जो 31 दिसंबर को 63,246 रुपए प्रति ग्राम पर पहुंच गया था। यानी साल 2023 में इसकी कीमत में 8,379 रुपए (16%) की तेजी आई। वहीं चांदी भी 68,092 रुपए से बढ़कर 73,395 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

6. IPL-2024 में राजस्थान की लगातार दूसरी जीत, सीजन के 9वें मैच में दिल्ली को 12 रन से हराया

IPL 2024 के 9वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 12 रन से हरा दिया। यह टीम की लगातार दूसरी जीत है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 185 रन बनाए। जवाब में दिल्ली 20 ओवर में 5 विकेट पर 173 रन ही बना सकी। राजस्थान की ओर से रियान पराग ने 45 बॉल पर 84 रन की पारी खेली, जबकि रविचंद्रन अश्विन ने 29 और ध्रुव जुरेल ने 20 रन का योगदान दिया। दिल्ली की ओर से डेविड वॉर्नर ने 49 रन बनाए, जबकि कप्तान ऋषभ पंत ने 28 रन बनाए।

पंत का 100वां मैच: दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने IPL में अपना 100वां मैच खेला। इस मौके पर टीम ने उन्हें स्पेशल जर्सी दी। पिछले छह साल से राजस्थान अपने होम ग्राउंड पर दिल्ली को नहीं हरा सकी थी। आखिरी जीत 2018 में मिली थी। इसके बाद 2019 में एक मैच खेला गया, जिसमें दिल्ली को जीत मिली थी। इसके बाद दोनों टीम अब भिड़ी थीं।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

7. जयपुर में लॉन्च होगा कांग्रेस का मेनिफेस्टो, खड़गे, सोनिया और राहुल की 6 अप्रैल को सभा
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी 6 अप्रैल को जयपुर में कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र को लॉन्च करेंगे। सोनिया, राहुल और खड़गे की यह पहली चुनावी सभा होगी। पूर्व CM अशोक गहलोत ने कहा कि जयपुर से पार्टी का घोषणा पत्र लॉन्च होना ऐतिहासिक बात होगी।

अब ग्राफिक में देखिए प्रस्तावित घोषणापत्र…

पूरी खबर यहां पढ़ें…

8. गोविंदा शिवसेना शिंदे गुट में शामिल, मुंबई नॉर्थ-वेस्ट से चुनाव लड़ सकते हैं

गोविंदा ने महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना ऑफिस बाला साहब भवन में पार्टी जॉइन की।

गोविंदा ने महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना ऑफिस बाला साहब भवन में पार्टी जॉइन की।

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गए हैं। पार्टी गोविंदा को मुंबई की नॉर्थ-वेस्ट लोकसभा सीट से टिकट दे सकती है। यहां से उद्धव गुट ने अमोल कीर्तिकर को टिकट दिया है। गोविंदा 2004 में कांग्रेस के टिकट पर मुंबई नॉर्थ से सांसद बने थे। उन्होंने भाजपा के राम नाइक को 48,271 वोटों से हराया था।

सूत्रों के मुताबिक, राज्य की 48 लोकसभा सीटों में से भाजपा 27, शिवसेना (शिंदे गुट) 14 और NCP 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। NDA की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द होने की संभावना है।

शिंदे गुट ने पहली लिस्ट जारी की: शिंदे गुट ने लोकसभा चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। उद्धव गुट भी महाराष्ट्र की 17 सीटों पर प्रत्याशी उतार चुकी है। हालांकि महाविकास अघाड़ी में शामिल तीनों दलों (कांग्रेस, शिवसेना UBT, NCP शरदचंद्र पवार) के बीच सीट बंटवारे को लेकर अभी तक असमंजस की स्थिति है।
पूरी खबर यहां पढ़ें…

आज का कार्टून By मंसूर नकवी…

कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

  1. इंटरनेशनल: ट्रूडो बोले- निज्जर मामले में सबूत थे इसलिए भारत पर आरोप लगाए, अब साथ मिलकर जांच कर रहे (पढ़ें पूरी खबर)
  2. बिजनेस: गौतम अडाणी और मुकेश अंबानी पहली बार साथ आए: रिलायंस ने अडाणी पावर से मध्यप्रदेश पावर प्रोजेक्ट में 26% हिस्सेदारी खरीदी (पढ़ें पूरी खबर)
  3. नेशनल: विपक्षी दलों के 80 हजार नेता-कार्यकर्ता भाजपा में शामिल: BJP का मकसद- आंकड़ा 1 लाख पहुंचे; अकेले मध्यप्रदेश में 17 हजार ने कांग्रेस छोड़ी (पढ़ें पूरी खबर)
  4. नेशनल: देश की सबसे अमीर महिला BJP में शामिल: सावित्री जिंदल बोलीं- मनोहर लाल-हरियाणा CM राम और भरत, खट्‌टर ने कुर्सी छोड़ सैनी को दी (पढ़ें पूरी खबर)
  5. नेशनल: वरुण का पीलीभीत से प्रणाम: कहा-मां की उंगली पकड़कर आया था, आपकी आवाज उठाता रहूंगा, भले ही कीमत चुकानी पड़े (पढ़ें पूरी खबर)
  6. नेशनल: ED के सामने पेश नहीं हुईं महुआ मोइत्रा: एजेंसी से कहा- चुनाव प्रचार करने जा रही हूं; पहले भी 2 समन का जवाब नहीं दिया (पढ़ें पूरी खबर)
  7. इंटरनेशनल: पहली बार गायों में मिला बर्ड फ्लू का वायरस: US में ये प्रवासी पक्षियों से आया; इससे दूध गाढ़ा और उसका रंग फीका हो रहा (पढ़ें पूरी खबर)

अब खबर हटके…

238 बार चुनाव लड़ा हर बार हारे पद्मराजन

पद्मराजन 1988 से लगातार चुनाव लड़ते आ रहे है। इन 3 दशकों में उनके कई चुनाव चिह्न रहे, जिसमें मछली, टोपी, टेलीफोन और अंगूठी शामिल हैं।

पद्मराजन 1988 से लगातार चुनाव लड़ते आ रहे है। इन 3 दशकों में उनके कई चुनाव चिह्न रहे, जिसमें मछली, टोपी, टेलीफोन और अंगूठी शामिल हैं।

तमिलनाडु के के. पद्मराजन स्थानीय चुनाव से लेकर राष्ट्रपति पद तक 238 चुनाव लड़ चुके हैं। उन्हें किसी भी चुनाव में जीत नहीं मिली। चुनाव हारने की वजह से पद्मराजन का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। उन्होंने पहली बार 1988 में अपने गृह नगर मेट्टूर से चुनाव लड़ा था। वे पीवी नरसिम्हा राव, अटल बिहारी वाजपेयी के खिलाफ भी चुनाव लड़ चुके है। इस बार वे तमिलनाडु के धर्मपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर…

भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…