IND vs AUS Live Score: भारत को मिली चौथी सफलता, अक्षर पटेल ने टिम डेविड को किया आउट; रोमांचक हुआ मैच

09:48 PM, 03-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: अक्षर ने दिलाई बड़ी सफलता

अक्षर पटेल ने भारत को चौथी सफलता दिलाई। उन्होंने बेन मैकडरमॉट और टिम डेविड की खतरनाक हो रही जोड़ी को तोड़ दिया। अक्षर ने 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर टिम डेविड को आउट किया। डेविड 17 गेंद पर 17 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर की गेंद पर आवेश खान ने उनका कैच लिया। ऑस्ट्रेलिया ने 14 ओवर में चार विकेट पर 104 रन बनाए हैं। उसे जीत के लिए छह ओवर में 57 रन चाहिए।

09:42 PM, 03-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: मैकडरमॉट और टिम डेविड टिके

बेन मैकडरमॉट और टिम डेविड ने तीन विकेट गिरने के बाद मोर्चा संभाल लिया है। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने 13 ओवर में तीन विकेट पर 101 रन बना लिए हैं। उसे जीत के लिए सात ओवर में 60 रन चाहिए। मैकडरमॉट 45 और टिम डेविड 17 रन बनाकर नाबाद हैं।

09:20 PM, 03-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: नहीं चला एरॉन हार्डी का बल्ला

भारत को तीसरी सफलता भी रवि बिश्नोई ने दिलाई। उन्होंने एरॉन हार्डी को पवेलियन भेज दिया। हार्डी सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाने के प्रयास में आउट हुए। बाउंड्री पर श्रेयस अय्यर ने उनका कैच लिया। ऑस्ट्रेलिया ने आठ ओवर में तीन विकेट पर 59 रन बना लिए हैं। बेन मैकडरमॉट 18 और टिम डेविड दो रन बनाकर नाबाद हैं।

09:11 PM, 03-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: रवि बिश्नोई को मिली बड़ी सफलता

रवि बिश्नोई ने भारत को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने पांचवें ओवर की पांचवीं गेंद पर ट्रेविस हेड को क्लीन बोल्ड कर दिया। हेड ने आउट होने से पहले बिश्नोई की गेंद पर छक्का लगाया था। भारतीय गेंदबाज ने अगली ही गेंद पर बदला ले लिया। हेड ने 18 गेंद पर 28 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया। ऑस्ट्रेलिया ने छह ओवर में दो विकेट पर 50 रन बना लिए हैं। बेन मैकडरमॉट 15 और एरॉन हार्डी दो रन बनाकर नाबाद हैं।

09:01 PM, 03-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: मुकेश ने लिया विकेट

तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने भारत को पहली सफलता दिलाई। उन्होंने पारी के तीसरे और अपने पहले ओवर में टीम इंडिया को विकेट दिलाई। मुकेश ने जोश फिलिप को क्लीन बोल्ड कर दिया। फिलिप चार गेंद पर चार रन ही बना सके। ऑस्ट्रेलिया ने तीन ओवर में एक विकेट पर 28 रन बनाए हैं। ट्रेविस हेड 11 गेंद पर 17 और बेन मैकडरमॉट तीन गेंद पर छह रन बनाकर नाबाद हैं।

08:35 PM, 03-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: श्रेयस ने भारत को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया

श्रेयस अय्यर ने टी20 करियर का आठवां अर्धशतक लगाकर भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। टीम इंडिया ने कंगारूओं को 161 रन का लक्ष्य दिया है। भारत ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 160 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 53 रन बनाए। उन्होंने 37 गेंद की पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए। अक्षर पटेल ने 21 गेंद पर 31 रन बनाए। जितेश शर्मा ने 16 गेंद पर 24 और यशस्वी जायसवाल ने 15 गेंद पर 21 रन की पारी खेली। ऋतुराज गायकवाड़ 10, रिंकू सिंह छह, सूर्यकुमार यादव पांच और रवि बिश्नोई दो रन बनाकर आउट हुए। अर्शदीप दो रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया के लिए जेसन बेहरेनडॉर्फ और बेन डॉरसिस ने दो-दो विकेट लिए। एरॉन हार्डी, नाथन एलिस और तनवीर संघा को एक-एक सफलता मिली।

08:22 PM, 03-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: श्रेयस और अक्षर ने संभाला मोर्चा

भारत ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 133 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 41 और अक्षर पटेल 23 रन बनाकर नाबाद हैं। दोनों ने छठे विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी कर ली है। अय्यर धीरे-धीरे अपने अर्धशतक के करीब पहुंच रहे हैं।

08:03 PM, 03-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: जितेश शर्मा पवेलियन लौटे

भारत को पांचवां झटका जितेश शर्मा के रूप में लगा। उन्हें एरॉन हार्डी ने मैथ्यू शॉर्ट के हाथों कैच कराया। जितेश ने 16 गेंद पर 24 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। भारत ने 14 ओवर में पांच विकेट पर 99 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 29 और अक्षर पटेल एक रन बनाकर नाबाद हैं।

07:44 PM, 03-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: मुश्किल में भारतीय टीम

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के विकेट लगातार गिरते ही जा रहे हैं। टीम इंडिया को चौथा झटका रिंकू सिंह के रूप में लगा। वह आठ गेंद पर छह रन बनाकर आउट हुए। रिंकू को तनवीर संघा ने टिम डेविड के हाथों कैच कराया। भारत ने 10 ओवर में चार विकेट पर 61 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर 11 और जितेश शर्मा पांच रन बनाकर नाबाद हैं।

07:33 PM, 03-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: सूर्यकुमार भी फेल

भारत को तीसरा झटका सूर्यकुमार यादव के रूप में लगा। वह सातवें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हो गए। डॉरसिस की गेंद पर बेन मैकडरमॉट ने उनका कैच लिया। सूर्यकुमार सात गेंद पर पांच रन ही बना सके। उनके आउट होने के बाद रिंकू सिंह क्रीज पर आए हैं। भारत ने सात ओवर में तीन विकेट पर 46 रन बना लिए हैं। श्रेयस अय्यर सात रन बनाकर नाबाद हैं।

07:22 PM, 03-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: बड़ी पारी नहीं खेल पाए ऋतुराज

ऋतुराज गायकवाड़ इस मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए। बेन डॉरसिस ने उन्हें जेसन बेहरेनडॉर्फ के हाथों कैच कराया। ऋतुराज 12 गेंद पर 10 रन बनाकर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए। सूर्या को एक जीवनदान भी मिल गया। डॉरसिस की गेंद पर मैकडरमॉट ने उनका कैच छोड़ दिया। भारत ने पांच ओवर में दो विकेट पर 34 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं।

07:16 PM, 03-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: भारत को लगा पहला झटका

भारत को पहला झटका यशस्वी जायसवाल के रूप में लगा। वह चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए। यशस्वी को जेसन बेहरेनडॉर्फ ने आउट किया। यशस्वी 15 गेंद पर 21 रन बनाकर नाथन एलिस को कैच थमा बैठे। उनके आउट होने के बाद श्रेयस अय्यर क्रीज पर आए हैं।

07:02 PM, 03-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है। ऋतुराज गायकवाड़ के साथ यशस्वी जायसवाल क्रीज पर उतरे हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए गेंदबाजी की शुरुआत एरॉन हार्डी ने की है।

06:43 PM, 03-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, आवेश खान, मुकेश कुमार, अर्शदीप सिंह।

ऑस्ट्रेलिया: ट्रेविस हेड, जोश फिलिप, बेन मैकडरमॉट, एरॉन हार्डी, टिम डेविड, मैथ्यू शॉर्ट, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), बेन डॉरसिस, नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर संघा।

06:37 PM, 03-Dec-2023

IND vs AUS Live Score: पहले बल्लेबाजी करेगी भारतीय टीम

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मैथ्यू हेड ने पांचवें टी20- में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करेगी। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि अर्शदीप सिंह इस मैच में खेल रहे हैं। दीपक चाहर पारिवारिक कारणों से घर वापस लौटे हैं।