पूर्णिया में PM बोले-इंडी वाले भ्रष्टाचारियों को बचाने में लगे: हम हटाने में लगे हैं, इन पर अगले 5 साल और कड़ाई होगी

संस्कृति, दीपेश, आकाश। गया/पूर्णिया3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

PM नरेंद्र मोदी बिहार में आज 3 घंटे रहे। उन्होंने गया और पूर्णिया में जनसभा की। पीएम ने संविधान, भ्रष्टाचार, राम मंदिर और आतंकवाद पर इंडी गठबंधन को घेरा।

उन्होंने पूर्णिया में कहा कि घमंडिया गठबंधन के लोग सनातन को मिटाने में लगे हैं। जिसको किसी ने नहीं पूछा हम उनको पूज रहे हैं।

हम भ्रष्टाचार को मिटाने में लगे हैं और वे बचाने में लगे हैं। भ्रष्टाचार के ठिकाने को बचाने के लिए सभी एक हो रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले देश में जवानों की शहादत होती थी। आपको गुस्सा होती थी, इन्हें घर में घुसकर मारो। आज जो देश हमें आंखें दिखाता था वो आज कटोरा लेकर भटक रहा है।

जो लोग संविधान बदलने का कह रहे हैं उन्होंने कई दशकों तक काम किया, लेकिन वो कभी बाबा साहेब का संविधान कश्मीर में लागू नहीं करवा पाए। ये मोदी है, आज जम्मू-कश्मीर में भी संविधान आन-बान और शान से लागू हो गया है।

ये कहते थे 370 हटी तो कश्मीर में आग लग जाएगी। आज आर्टिकल-370 का एंड हो चुका है। भारत को बांटने वालों को जलन हो रही है।

ये लोग राम मंदिर के लिए भी यही कहते थे। राम मंदिर बना तो देश में आग लग जाएगी। आज राम मंदिर दुनिया में भारत का गौरव है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13 दिन में तीसरी बार बिहार आए हैं। PM मोदी इसके पहले 4 अप्रैल को जमुई और 7 अप्रैल को नवादा में जनसभा कर चुके हैं।

गया और पूर्णिया में मोदी की सभा मिनट टु मिनट जानने के लिए पढ़ें पूरा ब्लॉग

अपडेट्स

07:49 AM16 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

NDA सरकार मखाने को सुपर फूड के रूप में प्रमोट कर रही है

07:47 AM16 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

PM बोले- जो देश आंखें दिखाता था कटोरा लेकर घुम रहा है

प्रधानमंत्री ने कहा कि पहले देश में जवानों की शहादत होती थी। आपको गुस्सा होती थी, इन्हें घर में घुसकर मारो। आज जो देश हमें आंखें दिखाता था वो आज कटोरा लेकर भटक रहा है।

जो लोग संविधान बदलने का कह रहे हैं उन्होंने कई दशकों तक काम किया, लेकिन वो कभी बाबा साहेब का संविधान कश्मीर में लागू नहीं करवा पाए। ये मोदी है, आज जम्मू-कश्मीर में भी संविधान आन-बान और शान से लागू हो गया है।

ये कहते थे 370 हटी तो कश्मीर में आग लग जाएगी। आज आर्टिकल-370 का एंड हो चुका है। भारत को बांटने वालों को जलन हो रही है।

ये लोग राम मंदिर के लिए भी यही कहते थे। राम मंदिर बना तो देश में आग लग जाएगी। आज राम मंदिर दुनिया में भारत का गौरव है।

07:34 AM16 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

PM बोले- वंचित शोषित वर्ग हमारी पहली प्राथमिकता

07:28 AM16 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

PM बोले-वो बिहार को पिछड़ा कहकर पीछा छुड़ा लेते थे

प्रधानमंत्री ने कहा कि जिसको किसी ने नहीं पूछा हम उनको पूजा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार बिहार को पिछड़ा कहकर पीछा छुड़ा लेती थी। हमने सीमांचल और पूर्णिया को विकास को अपना मिशन बनाया है।

07:24 AM16 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी पूर्णिया पहुंचे

07:16 AM16 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

पूर्णिया में मोदी की सभा में हनुमान बनकर पहुंचे समर्थक से बात की रिपोर्टर आकाश ने

07:03 AM16 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

पूर्णिया में पप्पू यादव के निर्दलीय नामांकन करने से मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है

05:55 AM16 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

PM के भाषण की बड़ी बातें

05:47 AM16 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

पीएम बोले-घमंडिया अलायंस के पास न कोई विजन, न कोई विश्वास है

05:34 AM16 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

पीएम बोले- बाबा साहेब अंबेडकर भी संविधान को नहीं बदल सकते

संविधान बदलने के विपक्ष के सवाल पर मोदी ने कहा कि ये लोग कहते हैं संविधान बदल देंगे लेकिन मोदी तो क्या बाबा साहब अंबेडकर भी संविधान को नहीं बदल सकते है। संविधान बदलने के नाम पर डराते हैं। ये लोग संविधान का राजनीतिक करण कर रहे हैं। संविधान सभा में 90 फीसदी सनातनी थे, जिन्होंने बाबा साहेब का साथ दिया। हमारे लिए संविधान आस्था का केंद्र है। अगर सामाजिक न्याय करने की ताक़त हैं तो वो संविधान में है। बाबा साहेब अंबेडकर को स्थान जो हमनें दिया हैं वो किसी ने नहीं दिया।

05:33 AM16 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

PM बोले- लालटेन से मोबाइल चार्ज नहीं हो सकता

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के लोग और बिहार के युवा कभी जंगलराज के साथ नहीं जाएंगे। लालटेन से मोबाइल चार्ज हो सकता है क्या? आरजेडी का राज होता तो अपने मोबाइल की बैटरी भी चार्ज नहीं हो पाती थी। ये लालटेन के लोग आपको आधुनिक युग में नहीं जाने देंगे।

05:27 AM16 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

बिहार में जंगलराज का चेहरा आरजेडी

पीएम मोदी ने लालू परिवार और आरजेडी पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में जंगलराज का चेहरा आरजेडी है। कोर्ट ने भी चारा चोरी का मुहर लगा दिया है। आरजेडी ने दो ही चीजें दी-जंगलराज और भ्रष्टाचार। आरजेडी के शासन में लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे। आरजेडी ने बड़ी संख्या में बिहार के लोगों को बाहर जाने पर मजबूर कर दिया।

05:25 AM16 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

इंडी गठबंधन वाले एक भी सीट जीतने के लायक नहीं

पीएम ने आगे कहा कि आप ही बताइए, क्या ऐसे लोग एक भी सीट जीतने के लायक हैं क्या। इनको सजा मिलनी चाहिए एक एक को साफ़ करना चाहिए। बिहार में ये वोट भी नीतीश जी के कामों पर, केंद्र के कामों पर मांगते हैं। इनके पास कोई विज़न नहीं हैं। ये लोग नीतीश जी के काम का और केंद्र सरकार के कामों का क्रेडिट लेना जानते है। आरजेडी इतने साल रही लेकिन इनकी हिम्मत नहीं हैं कि ये अपने कार्यकाल की कार्यों की चर्चा करे।

05:24 AM16 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी बोले-विपक्ष का भगवान राम से परेशानी है

घमंडिया गठबंधन के लोगों को भगवान राम से भी परेशानी है। राममंदिर को लेकर क्या-क्या बोलते हैं। इन लोगों ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया। ये हमारी संस्कृति नहीं है। ये हमारी परंपरा नहीं है। कांग्रेस के राजकुमार तो कहते है कि सनातन की शक्ति का विनाश कर देंगे। इनके साथी हमारे सनातन को डेंगू-मलेरिया कहते हैं। क्या ये सनातन का अपमान नहीं है।

05:20 AM16 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

ये ट्रेलर है देश के लिए बहुत कुछ करना है

गया में पीएम ने कहा कि हमारा काम अभी ट्रेलर है देश के लिए बहुत कुछ करना है। बिहार के लिए बहुत कुछ करना है। पीएम मोदी ने गया को 12 धरोहरों में से एक बताया। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार इन सभी स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। गया में जैसे पितृ गया हैं, वैसे ही गुजरात में पितृ गया है। भारत अपने विरासतों को वर्ल्ड हेरिटेज में लेकर जाएगा। गया के स्टेशन को भी बेहतर बनाया जा रहा है।

05:15 AM16 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

ये मोदी की गारंटी है

गरीबों के लिए 3 करोड़ पक्के घर बनाएंगे। अगले 5 साल तक मुफ्त राशन मिलेगा ये मोदी की गारंटी है। 75 साल के बुजुर्ग को स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी ये मोदी की गारंटी है।

05:14 AM16 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

आरजेडी ने दलितों के नाम पर अपना स्वार्थ साधा

मोदी को ये पद देश के संविधान ने दिया है। देश में विभिन्न जीवन शैलियां हैं। आपके सेवक मोदी ने 25 करोड़ देशवासियों को गरीबी से बाहर निकाला है। 4 करोड़ लोगों को पक्के मकान दिया एनडीए ने। दलित पिछड़ा के नाम पर आरजेडी-कांग्रेस ने सिर्फ अपना राजनीतिक स्वार्थ साधा है। दलित पिछड़ों को सम्मानपूर्ण जीवन सिर्फ एनडीए ने दिया है।

05:09 AM16 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

गया में पीएम मोदी की सभा

05:07 AM16 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

पीएम बोले-मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी।

दो दिन पहले बीजेपी ने संकल्प पत्र जारी किया है। ऐसा पहली बार है जब किसी के घोषणा पत्र को गारंटी कार्ड बोला जा रहा है। क्योंकि 10 वर्षों में सबने देखा है, मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरी होने की गारंटी। मोदी गरीब घर से निकलकर आपके आशीर्वाद से यहां तक पहुंचा है।

05:04 AM16 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

पीएम बोले- ये चुनाव विकसित भारत-बिहार के संकल्प का चुनाव है।

आज 5 रैलियां करनी है। असम तक पहुंचना है। ज्ञानस्थली, बौद्ध की ज्ञान भूमि को प्रणाम करता हूं। आज नवरात्री भी है और सम्राट अशोक की जयंती भी है। सदियों बाद एकबार फिर भारत और बिहार अपने प्राचीन गौरव को लौटाने के लिए आगे बढ़ रहा है। ये चुनाव विकसित भारत-बिहार के संकल्प का चुनाव है। आपका ये उत्साह साफ बता रहा है-फिर एक बार मोदी सरकार।

05:00 AM16 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

गया में एनडीए नेताओं ने पीएम मोदी का स्वागत किया

04:56 AM16 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

जीतनराम मांझी ने मगधी भाषा में किया पीएम का स्वागत

04:44 AM16 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

पीएम की जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह

04:34 AM16 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

पीएम मोदी पहुंचे गया

04:28 AM16 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

गया में सभा स्थल से ताजा अपडेट दे रही संवाददाता संस्कृति सिंह

04:26 AM16 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

पप्पू यादव ने पूछा-बिहार को विशेष राज्य का दर्जा कब मिलेगा

04:24 AM16 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

सम्राट बोले-भ्रष्टाचारी जेल जाएंगे, ये पीएम की गारंटी है

04:17 AM16 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

पशुपति पारस समेत कई नेता मौजूद

पीएम की जनसभा में मंच पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस, जीतनराम मांझी, संतोष मांझी, विजय सिन्हा मौजूद है। बता दें कि सीट शेयरिंग में एक भी सीट नहीं मिलने के बाद ये पहला मौका है जब पशुपति पारस बिहार में पीएम की जन सभा में पहुंचे हैं।

04:04 AM16 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

मंगल पांडेय बोले-तेजस्वी को परिवार पर जो मुकदमें चल रहे हैं उसकी सूची जारी करनी चाहिए

04:03 AM16 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

मोदी की हैट्रिक जीत की उम्मीद वाले बैनर भी दिखाई दिए

04:02 AM16 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

हिंदू राष्ट्र की मांग वाला बैनर लेकर मोदी की सभा में पहुंचे लोग

04:01 AM16 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

विजय सिन्हा ने तेजस्वी के सवाल पर कसा तंज

04:00 AM16 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

नवादा में पीएम ने इंडी अलायंस पर हमला बोला था

03:59 AM16 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

जमुई में पीएम के दिए भाषण की कुछ बड़ी बातें

03:58 AM16 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

PM के बिहार दौरे से पहले तेजस्वी ने फिर पूछे 10 सवाल

03:57 AM16 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

बिहार आने से पहले पीएम ने एक्स पर लिखा

03:56 AM16 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

गया में सभा स्थल में लोगों की भीड़

03:55 AM16 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

दो सभाओं से इन 8 सीटों को साधेंगे

पीएम आज के अपने दो चुनावी सभाओं से पहले फेज की चार सीट और दूसरे फेज की सीमांचल के चार लोकसभा सीटों को साधेंगे। गया, नवादा, औरंगाबाद और जमुई में पहले पेज में वोटिंग है, जबकि पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, बांका और भागलपुर में दूसरे फेज में 26 अप्रैल को वोटिंग है। सीमांचल की अररिया सीट पर थर्ड फेज में वोटिंग हैं।

03:54 AM16 अप्रैल 2024

  • कॉपी लिंक

गया स्पेशल विमान से आएंगे, फिर हेलिकॉप्टर से पूर्णिया जाएंगे

जानकारी के अनुसार पीएम पहले सेना के विशेष विमान से गया एयरपोर्ट आएंगे। यहां की सभा के बाद विशेष हेलिकॉप्टर से पूर्णिया जाएंगे। गया की सभा में मंच पर NDA प्रत्याशी जीतनराम मांझी के साथ ही पशुपति पारस, चिराग पासवान, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, उपेंद्र कुशवाहा सहित एनडीए के कई सीनियर नेता मौजूद रहेंगे।

वहीं पूर्णिया में जदयू प्रत्याशी संतोष कुशवाहा, कटिहार से जदयू प्रत्याशी दुलालचंद गोस्वामी के साथ ही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, जीतन राम मांझी, चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा, मंत्री लेसी सिंह, मंत्री दिलीप जायसवाल, भाजपा सदर विधायक विजय खेमका, विधायक कृष्ण कुमार ऋषि समेत सीमांचल के कई बड़े नेता रहेंगे।

खबरें और भी हैं…